Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अरविंद कुमार

झांसी पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया

झांसी पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया

अपराध
झांसी, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के झांसी में न्यायालय से जारी किए गए गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन हेतु पुलिस ने रविवार को जनपदव्यापी विशेष अभियान चलाया। इस एक दिवसीय अभियान में कुल 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 100 एनबीडब्ल्यू का तामिला कराया गया। कार्रवाई के दौरान पांच वारंटी मृत पाए गए और 10 वारंटियों के वारंटों को रिकॉल करवाने की सूचना मिली। एक अन्य मामले में धारा 84 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया, जो अपराधियों पर अंकुश लगाने और न्यायालय के आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार और एसपी सिटी प्रीति सिंह की निगरानी में जनपद के सभी थानों की टीमें वारंटियों की तलाशी में जुट गईं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों...