Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

मालदा में तृणमूल कांग्रेस नेता नजरुल इस्लाम को नदी मिट्टी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

मालदा, 25 नवंबर (हिंदी स) – नदी से अवैध रूप से मिट्टी निकालकर उसे अपने ईंट भट्ठे में इस्तेमाल करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के नेता और पंचायत समिति सदस्य नजरुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कालियाचक-2 ब्लॉक पंचायत समिति के भूमि कर्माध्यक्ष नजरुल इस्लाम पर नदी से मिट्टी निकालकर उसकी तस्करी करने का आरोप है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में भूमि एवं भूमि सुधार विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर विभाग के राजस्व अधिकारी ने मोथाबाड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और नजरुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण मालदा संगठनात्मक जिले के भाजपा महासचिव नीलांजन दास ने कहा कि “मौजूदा सरकार में किसी भी तरह की वसूली और चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” और तृणमूल के कथित भ्रष्ट नेताओं को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी।

वहीं, तृणमूल नेता विश्वजीत घोष ने आरोप लगाया कि “विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से पुलिस तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है”। उनका दावा है कि विभिन्न मामलों में तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

नजरुल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कोई गलत काम किया है तो कानून के अनुसार सजा मिलेगी। वे यह भी कह रहे हैं कि यदि वह निर्दोष हैं तो उन्हें जमानत मिल जाएगी और वे पुलिस से निष्पक्ष तरीके से काम करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *