Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

MP : भोपाल के ऐशबाग में 599 जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू…नगर निगम चला रहा बुलडोजर

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग (Aishbagh) में सोमवार सुबह से अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई (Bulldozer Action) शुरू हो गई है. ऐशबाग इलारे में करीब 600 मकानों पर बुलडोजर एक्शन (Bulldozer 600 Houses) जारी है. ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।


ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर जनता क्वार्टरों को खाली कराने और तोड़ने का काम सुबह 7 बजे से शुरू कर दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर कुछ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।


हालांकि, क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को अदालत ने किराया तय होने तक दो दिन की अंतरिम मोहलत दी है. इसके अलावा शेष 599 जर्जर क्वार्टरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।


40 साल पुराने जर्जर मकान
ऐशबाग के ये जनता क्वार्टर करीब 40 साल पुराने हैं. जर्जर हालत के कारण हाउसिंग बोर्ड ने इन्हें खतरनाक घोषित कर रखा है. ये मामला सिर्फ करीब 600 मकानों का नहीं, बल्कि यहां रहने वाले लगभग 3000 लोगों की जिंदगी और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।


हाउसिंग बोर्ड और प्रशासन की ओर से इन क्वार्टरों को खाली करने के लिए पहले ही आखिरी अल्टीमेटम दिया जा चुका था. निवासियों को 14 नवंबर 2026 तक हर हाल में मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे।


बैरिकेडिंग कर की गई घेराबंदी, भारी पुलिस बल तैनात
सोमवार सुबह 7 बजे प्रशासन और नगर निगम की टीमें बुलडोजर और मशीनों के साथ ऐशबाग पहुंचीं. किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जर्जर ढांचों को गिराने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *