
देहरादून, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार तड़के एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें आठ यात्रियों की मौत और पच्चीस अन्य घायल हुए। घटना तब हुई जब हरिद्वार से चमोली जा रही बस अनियंत्रित होकर गूलर पुल के पास लगभग 100 मीटर नीचे गडेरे में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के बयासी स्थित पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में बचाव दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दुर्गम भूभाग में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर स्थिति को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण की अगुवाई में बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में भी कार्य जारी रखा।
कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर से लेकर दुर्गम रास्ते के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया, जहाँ से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव भी उसी प्रक्रिया से निकाले गए और अस्पताल भेजे गए।
घायलों की विस्तृत सूची इस प्रकार है:
1. मोहम्मद वहाब अंसारी, पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 22 वर्ष;
2. राहुल कुमार, पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, 24 वर्ष;
3. अभिषेक, पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, 28 वर्ष;
4. प्रत्यूष, पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, 23 वर्ष;
5. अर्जुन सौरन, पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, 34 वर्ष;
6. बुधन मुर्मू, पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, 50 वर्ष;
7. आयरा, पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, 3 वर्ष;
8. नूर जहां, पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, 26 वर्ष;
9. राजकुमार, पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, 32 वर्ष;
10. जतिन, पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, 21 वर्ष;
11. पंकज नेगी, पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, 31 वर्ष;
12. संतोष कुमार, पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, 38 वर्ष;
13. वीरेंद्र सिंह, पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, 58 वर्ष;
14. मुन्ना सिंह, पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, 28 वर्ष;
15. सागर, पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, 21 वर्ष;
16. खुशी भट्ट, पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, 19 वर्ष;
17. एक गंभीर अवस्था में एक अज्ञात व्यक्तिक, पहचान पत्र नहीं मिला;
18. परेश मराठी, पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड;
19. आसापंथ, पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, 64 वर्ष;
20. पंकज कांडपाल, पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, 42 वर्ष;
21. अंजू, पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, 32 वर्ष;
22. आर्यन गुप्ता, पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश;
23. रमेश चंद, पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता;
24. दर्शन सिंह, पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल;
25. रामा प्रसाद घोष, पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, 62 वर्ष;
26. नवीन, पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, 31 वर्ष।
बचाव दल ने दुर्घटना स्थल और आस-पास के संभावित क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों और स्थानीय लोगों के समन्वित प्रयासों से सभी कार्य सफलतापूर्वक समाप्त हुए।
