Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण कदम: भाजपा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा सांसद तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेकने और उसके पुनर्विकास की आधारशिला रखने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि यह कदम सिख गुरुओं की महान परंपरा और सिख समुदाय के प्रति उनके गहरे सम्मान, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है।

चुग ने कहा कि यह पहल सिर्फ किसी धार्मिक स्थल के पुनर्विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और सिख गुरुओं के महान संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प है। सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। उनका संदेश “मानस की जात सबै एकै पहचानबो” आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिख समुदाय के प्रति सम्मान केवल भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले सिख भाई-बहनों के प्रति उनका स्नेह, संवेदनशीलता और जुड़ाव लगातार दिखाई देता है। मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्विकास की पहल सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *