Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

कोकराझाड़ विशेष अदालत ने दो नाबालिगों के विरुद्ध प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई

कोकराझाड़ (असम), 17 नवम्बर (हि.स.)। कोकराझाड़ विशेष अदालत ने मंगलवार को दोनों दोषियों को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश नूरजमाल हक की अदालत ने खगेन मुसाहारी (45) और ऐनाल शेख (61) को दोषी करार दिया।

पहला मामला गोसाईगांव थाने क्षेत्र का है। आरोप के अनुसार, खगेन मुसाहारी ने पाँच साल की खेलती बच्ची को बहला‑फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा पूछताछ के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया। फिर पीड़ित के परिजनों ने गोसाईगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कांड संख्या 74/26 थी। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 65 तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। विशेष अदालत ने इस पर खगेन मुसाहारी को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दूसरा मामला गोसाईगांव थाने के भदेयागुड़ी गाँव का है। 61 वर्षीय ऐनाल शेख पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप था। आरोप के अनुसार, नाबालिग अपने घर से दादी के घर जा रही थी, रास्ते में आरोपित ने पीछे से उसे पकड़कर पास के सागवान के बागान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने गोसाईगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में कांड संख्या 141/25 तथा कोकराझाड़ विशेष अदालत वाद संख्या 83/25 के तहत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 126(2), 172, 65 एवं 62 तथा पॉक्सो अधिनियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *