
रायपुर, 11 अक्टूबर (हिंदी समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 12 बजे से सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, पथ प्रदर्शन और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे।
