
रायपुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। 12 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपना 42वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य परेड में आरपीएफ की अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। परेड के अंत में उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित पदक प्रदान किए गए। यह समारोह भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के प्रति बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
