वाराणसी: होटल में युवक ने साली की हत्या कर खुद को फांसी लगाई
वाराणसी, 17 नवम्बर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। होटल में खुद को पति-पत्नी बताकर ठहरे एक युवक ने अपनी प्रेमिका, जो रिश्ते में उसकी साली लगती थी, का गला काट कर हत्या कर दी और फिर स्वयं को फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंडुवाडीह थाने क्षेत्र के भिखारीपुर (डीएलडब्ल्यू) निवासी जय विकास (20) पुत्र राज प्रकाश केसरी और बड़ागांव थाने क्षेत्र के बसनी निवासी प्रिया केसरी (23) पुत्री नंदलाल केसरी ने सोमवार दोपहर बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में कमरा बुक किया था। दोनों ने होटल स्टाफ को खुद को पति-पत्नी बताया था। रात करीब 10 बजे जब होटल का स्टाफ डिनर का ऑर्डर लेने कमरे के पास पहुँचा, तो अंदर से कोई ...









