US: कैलिफोर्निया में धूमधाम से मनाई जाएगी दिवाली…. स्टेट असेंबली में पास हुआ प्रस्ताव
कैलिफोर्निया। अमेरिका (America) में कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली (California State Assembly) ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर इस साल रविवार, 8 नवंबर को दिवाली डे (Diwali Day) के रूप में मनाने की मान्यता दी है. असेंबली सदस्य दर्शना पटेल (Darshana Patel) और ऐश कालरा (Ash Kalra) द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के जरिए राज्य के सभी नागरिकों को इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है. ये प्रस्ताव भारतीय अमेरिकियों और दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है.
गुरुवार को असेंबली द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया, '...असेंबली इस साल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को दिवाली त्योहार को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को उत्सव के इस खुशी भरे दिन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है.'
प्रस्ताव में कहा गया है कि दिवाली भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के ...

