Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 20, 2026

पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर बलोच लड़ाकों का हमला…. 7 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर बलोच लड़ाकों का हमला…. 7 सैनिकों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। बलूच सशस्त्र समूह (Baloch armed group) बलोच राजी आजोई संगर (Baloch Raji Aajoi Sangar-BRAS) के लड़ाकों ने 17 अगस्त को नुश्की के कचकई में लेवीज स्टेशन के पास पाकिस्तानी सैन्य काफिले (Pakistani military convoys) पर घात लगाकर हमला करने का दावा किया है. संगठन का दावा है कि इस हमले में 7 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 8 से अधिक जवान घायल हुए हैं. संगठन ने हमले के दौरान एक क्वॉडकॉप्टर को भी मार गिराने का दावा किया है। बलोच राजी आजोई संगर (ब्रास) ने बयान जारी कर बताया कि उसके लड़ाकों ने 17 अगस्त को नुश्की के कचकई क्षेत्र में स्थित लेवीज स्टेशन के पास से गुजर रहे पाकिस्तानी सैन्य काफिले को निशाना बनाया. ये हमला बेहद सुनियोजित तरीके से घात लगाकर किया गया, जिससे सैन्य काफिले को भारी नुकसान पहुंचा है। संगठन के दावे के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों की मौत हो गई...
MP: सीहोर जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

MP: सीहोर जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सीहोर जिले (Sehore district) के इछावर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दुखभरी घटना सामने आई, यहां रहने वाले तीन मासूम बच्चों की मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे (Deep Water-filled Pit) में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था, उसी में डूबने से यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की उम्र 10, 11 और 12 साल है। हादसे के वक्त तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे और फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। यह घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। इस हृदय विद...
Bangladesh: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान….35 साल बाद सीधे संसद में वोटिंग

Bangladesh: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान….35 साल बाद सीधे संसद में वोटिंग

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में गुरुवार को नया राष्ट्रपति (New President) चुनने के लिए मतदान होने जा रहा है. 35 सालों के लंबे समय के बाद ये पहली बार है जब देश के राष्ट्रपति पद के लिए सीधे संसद में वोट डाले जाएंगे। राष्ट्रपति पद की रेस में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के दिग्गज नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर (Mirza Fakhrul Islam Alamgir) और 11 दलीय विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद (Oli Ahmed) के बीच है. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान जातीय संसद (संसद भवन) में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग ने 16 अगस्त को ही दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को वैध करार दिया था। मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बीएनपी का प्रमुख चेहरा हैं, जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद बीर बिक्रम जमात-ए-इस्लामी...