Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 18, 2026

राजनीति में अपराधियों का बोलबाला…. 326 सांसदों और 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं केस….

राजनीति में अपराधियों का बोलबाला…. 326 सांसदों और 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं केस….

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजनीति में अपराधीकरण (Criminalization Politics) के संबंध में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को सौंपी गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लोकसभा (Lok Sabha) के 543 सदस्यों में से 251 और राज्यसभा (Rajya Sabha) के 233 सदस्यों में से 75 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय में वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने एक हलफनामा दायर किया है। उन्हें सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) में 'न्यायमित्र' (अदालत की मदद करने वाला वकील) नियुक्त किया गया है। हलफनामे में कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ 4,000 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 28 में से 14 CM के खिलाफ मामलों का अंबारहलफनामे में कहा गया है कि 28 में से 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें गंभीर मामले भी शामिल हैं। आं...
इजरायल ने सीरिया के इदलिब में एयरबेस पर किए हवाई हमाले…. रनवे को उड़ाया

इजरायल ने सीरिया के इदलिब में एयरबेस पर किए हवाई हमाले…. रनवे को उड़ाया

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। 18 अगस्त 2026 की रात सीरिया (Syria) के उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब (Eastern Northwestern Province Idlib) के पूर्वी इलाके में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य एयरबेस (Abu al-Duhur Military Airbase) पर चार हवाई हमले हुए हैं. स्थानीय सीरियाई स्रोत, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ समाचार एजेंसियों ने बताया कि हमलों का मुख्य निशाना एयरबेस का रनवे था. आकाश में रोशनी वाले फ्लेयर छोड़े जाने का भी जिक्र है, जो आमतौर पर रात के ऑपरेशन में लक्ष्य को रोशन करने या निगरानी के लिए इस्तेमाल होते हैं। इन हमलों को इजरायली लड़ाकू विमानों द्वारा अंजाम दिया गया बताया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में अभी यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि हमला किसने किया. अब तक इजरायल, तुर्की या सीरिया की नई सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए ये खबरें अभी तक स्वतंत्र रूप से पूरी तरह पुष्ट नहीं हुई हैं। अबू अल-दुहुर एयरबेस स...
MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला…. भैंसों ने बचाई उसकी जान

MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला…. भैंसों ने बचाई उसकी जान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे (Shepherds) पर बाघिन (Tigress) ने हमला कर दिया. चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं. भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई. भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई. हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट का यह मामला है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्या...
MP: भोपाल में 1.20 करोड़ के लालच 17 साल के किशोर की हत्या….ऐसे हुआ खुलासा

MP: भोपाल में 1.20 करोड़ के लालच 17 साल के किशोर की हत्या….ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में 17 साल के किशोर रेहान की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस (Police) के सामने एक कथित साजिश की परतें खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक, किशोर को करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कमाने के लालच में निशाना बनाया गया था. जांच में एक नाबालिग समेत करीब 13 लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि किशोर के शरीर से उसके प्राइवेट पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की साजिश रची गई थी. हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक, रेहान इकबाल मैदान (Iqbal Maidan), रेतघाट, कमला पार्क, बस स्टैंड और रॉयल मार्केट इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था. 6 अगस्त को दो नाबालिग उसे इकबाल मैदान में मिले. उन्होंने रेहान से कहा कि खटलापुरा के पास कुछ लड़कों से उनकी लड़ाई हो गई है और वहां जाना है. इसके बदले उसे 100 रु...
MP: सागर में ऑटोवाला निकला करोड़पति, पिस्तौल ढूंढने पहुंची पुलिस को घर मिले 3 करोड़ रुपये कैश

MP: सागर में ऑटोवाला निकला करोड़पति, पिस्तौल ढूंढने पहुंची पुलिस को घर मिले 3 करोड़ रुपये कैश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district ) में ऑटोवाले (Auto-rickshaw driver) की अलमारी में नोटों का ढेर मिला है। सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाब...