CBI जांच में बड़ा खुलासा…पर्चियां बनाईं… प्रश्न रटे और होटल में जाकर लिखे….3 एक्सपर्ट ने लीक किए पेपर
नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले (NEET UG Paper Leak) को लेकर चल रही सीबीआई जांच (CBI investigation) में खुलासा हुआ है कि तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट (Subject Expert) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) (National Testing Agency -NTA) के दिल्ली स्थित ऑफिस से परीक्षा के प्रश्न अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले। इनमें एक एक्सपर्ट ने प्रश्नों को कागज की छोटी छोटी पर्चियों पर लिखकर छिपाया, जबकि दो अन्य विशेषज्ञों ने प्रश्न याद कर लिए और बाद में होटल के कमरे में जाकर उन्हें लिख लिया या NCERT की किताबों में संबंधित पैराग्राफ मार्क कर दिए।
सीबीआई के मुताबिक यह मुमकिन इसलिए हो पाया क्योंकि एनटीए ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कॉन्फिडेंशियल सेक्शन से बाहर निकलते समय इन एक्सपर्ट्स की तलाशी नहीं ली जाती थी। इसके अलावा वहां CCTV निगरानी के लिए कोई लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी नहीं था।
गौरतलब है कि दिल्ली फा...

