रक्षा मंत्री से मतभेद…. सेना प्रमुख को पद से हटाया, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म
नई दिल्ली। भारत (India) के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें पद से हटा दिया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसकी वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) से मतभेद हैं। हालांकि, जांच में ये सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। जनरल द्विवेदी अब भी भारतीय सेना की कमान संभाल रहे हैं।
वायरल पोस्ट में क्या@ProudIndianNa नाम के एक्स पोस्ट से सेना प्रमुख को लेकर दावा किया गया है। पोस्ट के अनुसार, 'राजनाथ सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच मतभेदों की खबरें हैं। राजनाथ सिंह ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को पद से हटा दिया है और चार्ज सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को सौंपा गया है।'
क्या है सच्चाईPIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो...






