Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 30, 2026

ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार

ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार

खेल
लॉस एंजिलिस, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका की स्टार स्प्रिंटर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शा’कार्री रिचर्डसन को फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में गुरुवार को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऑरेंज काउंटी शेरिफ़ विभाग के अनुसार, रिचर्डसन पर खतरनाक अत्यधिक गति का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय रिचर्डसन को तब रोका गया जब वह 104 मील प्रति घंटा (लगभग 167 किमी/घंटा) की गति से वाहन चला रही थीं। विभाग ने जानकारी दी कि वह न केवल तेज गति से चल रही थीं, बल्कि अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए खतरनाक तरीके से नजदीक से पीछा कर रही थीं और लेन बदलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। इस मामले पर यूएसए ट्रैक एंड फील्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शा’कार्री रिचर्डसन ने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था और वह अमे...
दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियों में मिले 19 लाख से अधिक रुपये और सोने-चांदी के आभूषण

दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियों में मिले 19 लाख से अधिक रुपये और सोने-चांदी के आभूषण

छत्तीसगढ़, राज्य
दंतेवाड़ा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में आज शुक्रवार को खोला गया। इस बार कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपये दान में प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। लगभग 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है। नकद के अलावा, भक्तों ने देवी के नाम पत्र लिखकर अनेक मन्नतें मांगी हैं। इनमें से एक सरकारी नौकरी करने वाले भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही हैं और वह परेशान है। उसने देवी मां से छुट्टी दिलाने की अर्जी लगाई है। वहीं, कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों द्वा...
‘मर्दानी 3’ फिल्म समीक्षा: रानी मुखर्जी का शानदार प्रदर्शन

‘मर्दानी 3’ फिल्म समीक्षा: रानी मुखर्जी का शानदार प्रदर्शन

मनोरंजन
मुंबई, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म 'मर्दानी 3', जिसमें रानी मुखर्जी ने एक बार फिर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। यह फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। रानी मुखर्जी के साथ फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। जबकि फिल्म 'बॉर्डर 2' पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, 'मर्दानी 3' अपनी अलग पहचान बनाने के प्रयास में है। यह फिल्म पूर्ण रूप से परिपूर्ण नहीं है, लेकिन दर्शकों को संतोषजनक सिनेमाई अनुभव देने में सक्षम है। कहानी में बुलंदशहर की पृष्ठभूमि है, जहां मासूम लड़कियों का अपहरण हो रहा है। एक गैंग, जिसकी मुखिया अम्मा है, इस किडनैपिंग को अंजाम देती है। एक बड़े अफसर की बेटी के अपहरण के मामले के बाद, शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) मामले की जांच में जुट जाती हैं। हालांकि कहा...
उर्वरक आपूर्ति में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान

उर्वरक आपूर्ति में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इसी दिशा में खरीफ और रबी 2025 के दौरान रेल मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के बीच बेहतर तालमेल का सकारात्मक असर जमीनी स्तर पर देखने को मिला है। उर्वरक रेकों की तेज और सुचारु आवाजाही के कारण राज्यों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिससे खेती के महत्वपूर्ण दौर में किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई जानकारी में कहा कि रेल मंत्रालय के सहयोग से देश के हर कोने तक पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाने में सफलता मिली है। विभाग का मानना है कि इस अभूतपूर्व समन्वय से खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत सरकार का संकल्प और मजबूत हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 मे...
मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगरवासियों को 361 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री साय का यह दौरा नारायणपुर के लिए विकास कार्यों की सौगात, दूरस्थ इलाकों में सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, और सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अबूझमाड़ जैसे अति दूरस्थ अंचल तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जिले में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्...
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार आज भी देश सहित पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। लोकभवन के अधिकारियों-कर कर्मचारियों ने भी गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...
न्य जीव और मनुष्य के बीच सह अस्तित्व की भावना विकसित करने में वनकर्मियों की भूमिका सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

न्य जीव और मनुष्य के बीच सह अस्तित्व की भावना विकसित करने में वनकर्मियों की भूमिका सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वन विभाग की गतिविधियों और प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की पुनर्स्थापना वन विभाग की दक्षता से ही संभव हो पाया है। चंबल में घड़ियाल और नर्मदा जी में मगरमच्छ स्वछंद विचरण के लिये छोड़ने का अनुभव अद्भुत रहा। वन वन्य जीव और क्षेत्रीय रहवासियों के बीच सह अस्तित्व की भावना का विकास वन विभाग की सेवाओं से ही संभव हो पाया। राज्य सरकार असम से वन्य जीवों को लाने के लिए प्रयास कर रही है। वन्य जीवों के संरक्षण में प्रदेश की जल संरचनाओं की भी बड़ी भूमिका है। वन विभाग की गतिविधियों का विस्तार नभ, थल, जल सभी ओर है। आईएफएस मीट प्रोफेशनल संवाद के साथ ही पारिवारिक आतमीयता और सहयोगी संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 के ...
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर बंद हुए

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर बंद हुए

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। बजट पेश होने से पहले निवेशक सतर्क रहते हुए कारोबार करते नजर आए। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में पूरे दिन कमजोरी बनी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 205 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि, बाद में चुनिंदा शेयरों में आई खरीदारी के कारण दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। अंततः, सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते मेटल इंडेक्स 5.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, बैंकिंग, आईटी, ऑयल एंड गैस तथा टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके विपरीत, फार्मास्यूटिकल, कंज्यू...
वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

राष्ट्रीय
वडोदरा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद जा रही 'जय खोडियार ट्रैवल्स' की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर न...
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा अनुरुप मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आज राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव 2026 का आयोजन शासकीय गुलाब उद्यान में किया जा रहा है। पुष्प महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्य प्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें बहुवर्षीय प...