Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियों में मिले 19 लाख से अधिक रुपये और सोने-चांदी के आभूषण

दंतेवाड़ा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में आज शुक्रवार को खोला गया। इस बार कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपये दान में प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। लगभग 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है। नकद के अलावा, भक्तों ने देवी के नाम पत्र लिखकर अनेक मन्नतें मांगी हैं। इनमें से एक सरकारी नौकरी करने वाले भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही हैं और वह परेशान है। उसने देवी मां से छुट्टी दिलाने की अर्जी लगाई है। वहीं, कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं, जिनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा। प्रशासन ने दान की पूरी राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *