Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 30, 2026

किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

किसान पर तेंदुए का हमला, हालत में सुधार

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नेवरी के समीप रोजड़ी गांव में घास काटने के लिए जा रहे किसान पर शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रोजड़ी निवासी लाखनसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजपूत शुक्रवार सुबह अपनी गाय के लिए घास काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। लाखनसिंह ने अपने हाथ में दराती होने के कारण किसी तरह अपना बचाव किया और अपनी जान बचाई। हमले में किसान के गले और कंधे पर गहरे नाखून के घाव लगे हैं, और साथ ही दांत के निशान भी पाए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण लाखनसिंह को घायल अवस्था में देवास के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मि...
संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी

संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी

लेख
By: कैलाश चन्द्र संस्कारित परिवार: जागरूक नागरिक, समरस समाज और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी -कैलाश चन्द्र भारतीय समाज की रचना में परिवार केवल रक्त-संबंधों का केंद्र नहीं बल्कि एक जीवंत संस्कृति, अनुशासन और भविष्य का निर्माण करने वाली संस्था है। जब दुनिया व्यक्तिगतता, उपभोक्तावाद और क्षणिक सुख की संस्कृति में उलझकर अपने मूल्यों से दूर जा रही है, तब हमारे लिए यह समझना अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि राष्ट्र-निर्माण किसी एक नीति, किसी एक नेतृत्व या किसी एक विचारधारा से नहीं चलता; उसका वास्तविक केंद्र परिवार होता है। परिवार ही वह स्थान है जहाँ भविष्य की पीढ़ियाँ अपना पहला श्वांस, पहला संस्कार, पहली दृष्टि और पहला जीवन-शिक्षण प्राप्त करती हैं। अतः परिवार में संस्कारों की स्थापना केवल निजी जीवन का विषय नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक और राष्ट्रीय प्रश्न है। बच्चा अपने जन्म से किशोरावस्था...
अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी

अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी

राष्ट्रीय
मुंबई, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों का विधिमंडल दल का नेता चुना जाएगा। भुजबल का कहना है कि यदि सबकुछ सही रहा, तो सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। भुजबल ने मुंबई में राकांपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अचानक निधन के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और इस विषय पर चर्चा की गई। अजीत पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार को राकांपा विधिमंडल का नेता और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अनुशंसा की जा रही है। इसीलिए पार्टी ने अपने विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को कल पार्टी कार्यालय ...
जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

जशपुर में वार्षिक पुलिस निरीक्षण: डीआईजी ने परेड की सलामी और समस्याएं सुनीं

छत्तीसगढ़, राज्य
जशपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की सलामी से हुई, जिसके बाद उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की गहन समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण परेड में जशपुर पुलिस के कुल 134 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। परेड निरीक्षण के उपरांत डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय वाहनों की वर्तमान स्थिति, रखरखाव और लॉग बुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने वाहन चालकों को शासकीय वाहनों को सदैव सुचारु और सुरक्षित स्थिति में रखने के निर्देश दिए। ...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का सीहोर में सांदीपनी विद्यालय का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का सीहोर में सांदीपनी विद्यालय का उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सीहोर और रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सीहोर जिले के शाहगंज में नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय के लोकार्पण समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान प्रात: 10:30 बजे सीहोर जिले के शाहगंज पहुंचेंगे और सांदीपनी विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे बुधनी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद चौहान दोपहर 02 बजे रायसेन के लिए प्रस्थान करेंगे।...
आयकर विभाग की बाबा ग्रुप पर छापेमारी, नकदी और शराब जब्त

आयकर विभाग की बाबा ग्रुप पर छापेमारी, नकदी और शराब जब्त

राष्ट्रीय
रांची, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी ने आयकर अधिकारियों को भी हैरानी में डाल दिया है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड और चावल के आढ़तियों से जुड़े कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी, जो शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे ...
बीजापुर में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान आयोजित

बीजापुर में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
बीजापुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता की व्यापक पहल की जा रही है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत तोयनार के सम्मका–सारक्का माता मंदिर परिसर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल अधिकारों, किशोर–किशोरियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों से लोगों को अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के कानूनी प्रावधान, बालिकाओं के शिक्षा अधिकार, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी लाभकारी योजनाओं तथा इस दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों...
स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पाइसजेट 10 फरवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए अपनी दैनिक उड़ानों का शुभारंभ करेगी। कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी और मुंबई से बोइंग 737 विमान के माध्यम से नियमित उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि ये नई उड़ानें पूर्वोत्तर राज्य में यात्रा को अत्यधिक सरल बनाएंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्री सीधे उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे, जबकि मुंबई से आने वाले यात्रियों को कोलकाता में थोड़े समय के ठहराव के साथ बिना विमान बदले यात्रा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंफाल के लिए पहली उड़ान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क को हमेशा से उनकी प्राथमिकता माना गया है, और ये नई सेवाएं प्रमुख महानगरों के यात्रिय...
जांजगीर चांपा में 5 फरवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप

जांजगीर चांपा में 5 फरवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 5 फरवरी 2026 को गुरुवार के दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा के लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में होगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक परिश्रम रिसोर्सेज प्रा.लि. गुडगांव उपस्थित रहेंगे। परिश्रम रिसोर्सेज गुडगांव द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन के लिए 40 पद और सुपरवाईजर के लिए 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मीटर इंस्टालेशन हेतु आई.टी.आई. और सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है और इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। चयनित आवेदकों...
केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट लक्ष्य का 54.5 फीसदी

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट लक्ष्य का 54.5 फीसदी

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर के अंत तक 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजट लक्ष्य का 54.5 फीसदी है। पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में यह घाटा 56.7 फीसदी था। केंद्र सरकार का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 फीसदी यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों में बताया गया कि केंद्र सरकार को दिसंबर तक कुल प्राप्तियां 25,25,156 करोड़ रुपये यानी 25.25 लाख करोड़ रुपये रही, जो चालू वित्त वर्ष 2025-26 के कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 72.2 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक इसमें 19,39,254 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र का शुद्ध हिस्सा), 5,39,855 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 46,047 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस दौरान केंद्र ने...