Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी

मुंबई, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों का विधिमंडल दल का नेता चुना जाएगा। भुजबल का कहना है कि यदि सबकुछ सही रहा, तो सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

भुजबल ने मुंबई में राकांपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अचानक निधन के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और इस विषय पर चर्चा की गई। अजीत पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार को राकांपा विधिमंडल का नेता और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अनुशंसा की जा रही है। इसीलिए पार्टी ने अपने विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को कल पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। भुजबल ने कहा कि यदि सबकुछ ठीक रहा, तो उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी कल ली जा सकती है।

इस मौके पर राकांपा एपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी मौजूद थे। तटकरे ने कहा कि वे कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन कार्य करने की आवश्यकता है, इसीलिए कल विधायकों की बैठक आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *