Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

खेल
सेंचुरियन, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्विंटन डिकॉक के ताबड़तोड़ शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर ली और इस तरह सीरीज अपने नाम कर ली। सुपरस्पोर्ट पार्क में आयोजित इस मैच में डिकॉक ने उधार के बल्ले से ऐसी पारी खेली कि दर्शक झूम उठे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक की बेबाक बल्लेबाजी ने कैरेबियाई गेंदबाजों को बेबस कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 15 गेंदें शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 33 वर्षीय डिकॉक ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 115 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के जड़े। यह साउथ अफ्रीका का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था।...
रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए

रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए -डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को सरकार एक ऐतिहासिक आर्थिक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है। यह समझौता निःसंदेह भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा करता है और दीर्घकाल में व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने की क्षमता रखता है, किंतु इसी उत्सवधर्मी माहौल के बीच एक गंभीर आर्थिक संकेत डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का निरंतर कमजोर होने को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। देखा जाए तो वर्ष 2013 में जहां एक डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 68 के स्तर पर था, वहीं जनवरी 2026 तक यह 92 (91.95 रुपये प्रति डॉलर) के करीब पहुंच चुका है। लगभग 35 प्रतिशत का यह अवमूल्यन विदेशी मुद्रा बाजार का आंकड़ा आज भारत की एक हकीकत है, जो साफ तौर पर कहता है कि ये स्थिति हमारी अर्थव्यवस्...
कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन Ahmedabad में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एयरलाइन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर लिखे एक नोट पर मिली, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का यह विमान सुबह करीब 6.40 बजे 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उत...
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सभी वीरों का त्याग देशवासियों को एक सशक्त राष्ट्र के निर्म...
डीजीसीए की पायलटों के लिए साप्ताहिक अवकाश नीति को लेकर स्पष्टता

डीजीसीए की पायलटों के लिए साप्ताहिक अवकाश नीति को लेकर स्पष्टता

कानून
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नागरिक उड्डन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को स्पष्ट किया कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) के तहत हवाई जहाजों के पायलटों को साप्ताहिक अवकाश देने की नीति में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार और डीजीसीए को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान डीजीसीए की ओर से पेश वकील अंजन गोसांई ने बताया कि पायलटों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और इसे वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल इंडिगो एयरलाइंस को ही रात की उड़ानों में कुछ छूट दी गई है। उच्च न्यायालय ने पहले दिसंबर 2025 में हवाई सेवाओं में बाधा के बाद एफडीटीएल के नियम को निलंबित करने का आदेश देने वाली याचिका पर सुनवाई ...
तीन अपराधी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए

तीन अपराधी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए

अपराध
कटिहार, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रोनिया में तीन व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छिपे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा और लोहे का चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में अशोक राम (55 वर्ष) पिता मांगन राम, ग्राम रौनिया, थाना बरारी; अर्जुन कुमार (19 वर्ष) पिता मंटू महलदार, ग्राम हटिया टोला बलुआ, थाना बरारी; छोटू महलदार (30 वर्ष) पिता स्व. किशन महलदार, ग्राम काटाकोश, थाना मनिहारी सभी जिला कटिहार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे ...
कलेक्टर न्यायालय में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कलेक्टर न्यायालय में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस को श्रद्धा, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर न्यायालय परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समस्त शासकीय एवं गैर-शासकीय गतिविधियाँ पूर्णतः स्थगित रहीं और वातावरण गंभीर एवं शांत बना रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्होंने समाज को नशा-मुक्त बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा सकारात्मक और स्वस्थ सामाजिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का ...
एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स में 15 फीसदी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का मूल्य लुढ़का

एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स में 15 फीसदी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का मूल्य लुढ़का

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कमोडिटी मार्केट में आज सिल्वर फ्यूचर्स में जोरदार गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 15 प्रतिशत तक टूट गया। भारी गिरावट के कारण आज शाम 3:30 बजे तक इसकी कीमत 3,42,390 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी। इस बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों की रुचि सिल्वर फ्यूचर्स में फिर से बढ़ने लगी, जिससे इसकी कीमत में कुछ सुधार दिखाई देने लगा। शाम 5:30 बजे एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 15,000 रुपये से अधिक की रिकवरी कर 10.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,57,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कल 29 जनवरी को सिल्वर फ्यूचर्स 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुँचा था, लेकिन मुनाफा वसूली के कारण 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 3,83,646 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर...
बिहार में भारत-नेपाल सीमा से एक बांग्लादेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

बिहार में भारत-नेपाल सीमा से एक बांग्लादेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

अपराध
सुपौल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के सुपौल जिला स्थित कुनौली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरुवार देर शाम एक बांग्लादेशी महिला सहित कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सीमा चौकी कुनौली चेक पोस्ट 02 (बीपी संख्या 223 के निकट) पर ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते एवं जांच से बचने का प्रयास करते हुए देखा। ड्यूटी पर तैनात पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चेक पोस्ट पर बुलाकर पहचान संबंधी दस्तावेजों की मांग की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एती अख्तर (28 वर्ष), पुत्री हारून रशीद, निवासी गाज़ीपुर, बांग्लादेश; मो शाकिब (25 वर्ष) एवं मो बिलाल (25 वर्ष) दोनों निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश; प्रमोद प्रसाद (24 वर्ष) ए...
छत्तीसगढ़ में भाजयुमो के 13 जिला अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त

छत्तीसगढ़ में भाजयुमो के 13 जिला अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डाॅ. नवीन मारकंडे ने आज शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जारी सूची में रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अर्पित सूर्यवंशी, बस्तर से अभिलाष यादव, नारायणपुर से परमानंद नाग, कबीरधाम से उमंग पांडे, और राजनांदगांव से चिन्टू सोकर को दी गई है। घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई अन्य जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण...