Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

तीन अपराधी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए

कटिहार, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रोनिया में तीन व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छिपे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा और लोहे का चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में अशोक राम (55 वर्ष) पिता मांगन राम, ग्राम रौनिया, थाना बरारी; अर्जुन कुमार (19 वर्ष) पिता मंटू महलदार, ग्राम हटिया टोला बलुआ, थाना बरारी; छोटू महलदार (30 वर्ष) पिता स्व. किशन महलदार, ग्राम काटाकोश, थाना मनिहारी सभी जिला कटिहार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *