MP समेत देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। देश के तमाम हिस्सों में मौसम (Weather) इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लक्षद्वीप और मालदीव (Lakshadweep and Maldives) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर दिशा (West-North direction.) में आगे बढ़ रह है। दूसरी ओर, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर नया कम दबाव क्षेत्र बनेगा। यह 24 नवंबर तक मध्य दक्षिण बंगाल की खाड़ी (Central South Bay of Bengal) पर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 21 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
केरल-माहे में 21-23 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में 26 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21-22 नवंबर को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का अ...









