मुंबई। आज ओप्पो इंडिया ने भारत में अपनी फाइंड एक्स9 सीरीज़ पेश की। यह भारत में प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन पेशकश है। फाइंड एक्स की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस नई सीरीज़ में फाइंड एक्स9 और फाइंड एक्स9 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह नई सीरीज़ शानदार ऑल-राउंड अनुभव प्रदान करती है। इसमें नए युग का हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम, जबरदस्त बैटरी लाईफ, शक्तिशाली परफॉरमेंस और सुगम एवं स्मार्ट कलर ओएस16 जैसी अनेक खूबियाँ हैं।
ओप्पो में हेड ऑफ प्रोडक्ट स्ट्रेट्जी, पीटर डोह्युंग ली ने कहा ओप्पो की फाइंड एक्स9 सीरीज़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से यूज़र्स की अपेक्षाओं को बदल देगी। पिछली कुछ तिमाहियों से भारत में ग्राहक लगातार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। हम एक ग्राहक-केंद्रित ब्रांड हैं, इसलिए हम ऐसे उत्पाद पेश करते हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हों। हमारी फाइंड एक्स9 सीरीज़ पूरी तरह से फ्लैगशिप अनुभव के साथ कैमरा क्वालिटी, डिज़ाईन एस्थेटिक्स, शानदार परफॉरमेंस और स्मूथ यूज़र अनुभव के मामले में नए मानक स्थापित कर रही है। हमें भारत के ग्राहकों के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव लाने के ओप्पो के सफर में इस सबसे जबरदस्त फ्लैगशिप के साथ एक नया अध्याय शुरू करने की खुशी है। हमें विश्वास है कि फाइंड एक्स9 सीरीज़ अपने बेजोड़ इनोवेशन के साथ ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करेगी, तथा सबसे अच्छे मूल्य प्रस्ताव में बेहतरीन यूज़र अनुभव प्रदान करने वाले ब्रांड के रूप में ओप्पो की स्थिति को मजबूत करेगी।’’
यह नई सीरीज़ भारत में ओप्पो की जबरदस्त मार्केट परफॉरमेंस के बाद पेश की गई है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के वल्र्डवाईड क्वाटरली मोबाईल फोन ट्रैकर के अनुसार ओप्पो 2025 की तीसरी तिमाही में 13.9 प्रतिशत बाजार अंश के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। फाइंड एक्स9 प्रो का 16जीबी$512जीबी का वर्ज़न 109999 रुपये में उपलब्ध है। फाइंड एक्स9 का 12जीबी$256जीबी का वर्ज़न 74999 रुपये और 16जीबी$512जीबी का वर्ज़न 84999 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों वैरिएंट्स की सेल 21 नवंबर से शुरू होगी।
फाइंड एक्स9 प्रो ओप्पो ई-स्टोर, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। वहीं फाइंड एक्स9 ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। हैसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट 29,999 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में ओप्पो ई-स्टोर पर मिलेगी। ओप्पो ने फाइंड एक्स9 सीरीज़ के साथ ही अपना लेटेस्ट टीडब्लूएस, एन्को बड्स3 प्रो$ भी लॉन्च किया, जिसका मूल्य 2,099 रुपये है। लॉन्च ऑफर के अंतर्गत यह 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक 1899 रुपये में मिलेगा। इसे ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा।
