राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सामने आई बड़ी जानकारी… जानें किसकी क्या थी जिम्मेदारी?
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) चढ़ावा घोटाले (Offering Scam) की जांच जारी है. इसी बीच एसआईटी जांच (SIT Investigation) से जुड़ी बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. जांच के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर संचालन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का ब्यौरा सामने आया है. एसआईटी यह पड़ताल कर रही है कि किस अधिकारी और पदाधिकारी के पास कौन-कौन से कार्यों की जवाबदेही थी।
चंपत राय और टिन्नू यादव की थी ये जिम्मेदारीसूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट और मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी चंपत राय (Champat Rai) तक पहुंचती थी. रामशंकर यादव (Ramshankar Yadav) उर्फ टिन्नू यादव के पास श्रद्धालुओं के दर्शन-व्यवस्था के संचालन के साथ-साथ चढ़ावे और दान की देखरेख की जिम्मेदारी थी. मंदिर परिसर की साफ-सफाई और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गोपाल राय और अन...









