नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (Medical Entrance Examination) नीट यूजी (NEET UG 2026) कल रविवार 21 जून को कल देश भर में आयोजित होगी। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.7 लाख छात्र छात्राएं इसमें बैठेंगे। 34.4 प्रतिशत अभ्यर्थी सिर्फ 3 राज्यों यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान से हैं। पेपर लीक के बाद 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में एनटीए इस बार अतिरिक्त ऐहतियात के साथ सेनाओं की मदद लेते हुए एग्जाम करा रहा है। नीट परीक्षा कल दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी, लेकिन केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। 1.30 के बाद एंट्री नहीं जाएगी। नीट ड्रेस कोड (NEET UG Dress Code ) में अभ्यर्थियों से बिना मेटल वाले हल्के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। जूते पहनकर आने की मनाही है। कम हील वाले चप्पल या सैंडल पहनें।
नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है।
विद्यार्थियों को पेन लेकर नहीं जाना है। उन्हें सेंटर पर ही पेन दिया जायेगा। परीक्षार्थी को ओरिजिनल आइडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा सरकार द्वारा जारी कोई अन्य आईडी जिसमें कैंडिडेट की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई भी एक आइडी साथ लाना है।
लड़कों के लिए ड्रेस कोड
– नीट देने जा रहे लड़के आधी बाजू की शर्ट या फिर टीशर्ट पहनकर आएं। लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें।
– ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है। कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े न पहनें। मैटेलिक आइटम लाने की अनुमति नहीं है इसलिए मेटल बटन वाली जींस पहनकर आने से बचें। किसी भी ड्रेस में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए।
लड़कियों के ड्रेस कोड
– महिलाएं आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं। महिलाओं को भी लंबी बाजू वाले कपड़े और ऊनी कपड़े पहनकर आने की अनुमति तो है पर उसके लिए पहले रिपोर्ट करना होगा। फ्रिस्किंग में लंबा समय लग सकता है इसलिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने से बचें। बिना धातु की चेन या जिप वाला सामान्य पजामा पहनें।
– स्टूडेंट्स को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की ही अनुमति है। महिलाएं कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं।
– जूलरी पहनकर आना भी मना है। सन ग्लासेस, हाथ वाली घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।
– हेयर बैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी, मेटेलिक आइटम अपने साथ न लाएं।
– ऐसा पजामा पहनें जिसमें धातु (मेटल) की चेन या जिप (जैसे साइड पॉकेट में) न लगी हो।
आस्था धर्म से जुड़ी वस्तुएं और अन्य कपड़े:
यदि आप हाथ में कोई धागा, कड़ा, अन्य धार्मिक वस्तुएं पहन रहे हैं या फुल स्लीव/ऊनी कपड़े पहनकर जा रहे हैं, तो आपको फ्रिस्किंग (चेकिंग) के लिए एंट्री टाइम पर बहुत जल्दी पहुंचना होगा।
नीट में सिर्फ इन चीजों को ले जाने की अनुमति, जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट
– उम्मीदवार अपने नीट एडमिट कार्ड की दो कॉपियों के अलावा ऑरिजनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकार द्वारा जारी कोई फोटो आईडी प्रूफ भी लाएं।
– इस बार आपको अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जानी हैं।
– एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आएं।
– अटेडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो जरूर लाएं। फोटो का बैकग्राउंड सफेद हो। आवेदन पत्र में अपलोड जो किया था, वहीं फोटो हो।
– एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए परफॉर्मा में फोटो लगाएं। इसे एग्जाम हॉल में इनविजिलेटर को देना होगा।
– जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर फोटो चिपकाया हुआ और एक अन्य पासपोर्ट आकार का फोटो साथ नहीं लाएंगे, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। फोटो का बैकग्राउंड व्हाइट होना चाहिए।
– उम्मीदवार अपनी एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
5. नीट एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिकलेयरेशन फॉर्म व अंडरटेकिंग फॉर्म भी लाना होगा। यह भरा हुआ होना चाहिए।
1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं
परीक्षा 2 बजे शुरू हो जाएगी। एंट्री आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक ही दी जाएगी। 1.30 बजे के बाद जो अभर्थी आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन चीजों की है सख्त मनाही, घड़ी नहीं पहन सकते
– किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, घड़ी लाने की अनुमति नहीं है।
– कोई खाने की चीज भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।
– एग्जाम हॉल में जूलरी पहनकर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
– रफ कार्य उत्तर पुस्तिका में ही करना है। ऐसा न करने पर वो चेक नहीं होगी।
नीट OMR शीट को लेकर नियम
नीट यूजी परीक्षा की OMR शीट पर छात्रों को अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरना होगा। शीट के गोले को भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप नहीं करे। कटिंग व ओवरराइटिंग, इरेजिंग से भी बचें।
नीट ओएमआर शीट को लेकर क्या नियम हैं
NTA ने OMR भरने के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ की एक लिस्ट भी जारी की है, और छात्रों को याद दिलाया है कि यह पक्का करना ज़रूरी है कि उनकी OMR शीट सही तरीके से भरी गई हो।
क्या करें
– सेंटर पर दिए गए सिर्फ काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें
– गोले को पूरी तरह और गहरा भरें
– हर सवाल के लिए सिर्फ़ एक ही ऑप्शन चुनें
– निशान लगाने से पहले सवाल नंबर को ध्यान से मिला लें
– अपनी OMR शीट को साफ-सुथरा और बिना किसी नुकसान के रखें
क्या न करें
– टिक (✓) या क्रॉस (✗) के निशान न लगाएं
– आधे-अधूरे भरे हुए गोले न छोड़ें
– एक से ज़्यादा जवाबों पर निशान न लगाएं
– शीट पर कुछ दोबारा न लिखें या उसे गंदा न करें
