Ind-US ट्रेड डील पर देश में राजनीतिक घमासान… किसान संगठन बोले- यह किसानों के खिलाफ विश्वासघात
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते (Historical Trade Agreements) पर सियासत गरमा गई है। जहां सरकार इसे MSMEs और निर्यातकों के लिए एक बड़ा अवसर बता रही है, वहीं किसान संगठनों (Farmer Organizations) ने इसे किसानों के खिलाफ विश्वासघात करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के द्वारा इस समझौते की घोषणा के बाद, अब इसे लेकर देशभर में घमासान मच गया है।
किसानों का विरोध: "मोदी ने ट्रंप के सामने सिर झुका लिया"संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे ऐतिहासिक विश्वासघात करार दिया है। एसकेएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के सामने बेशर्मी से...









