Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Old Ties

बालेन शाह की दिल्ली यात्रा: पुरानी डोर, नई उम्मीदें

बालेन शाह की दिल्ली यात्रा: पुरानी डोर, नई उम्मीदें

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत और नेपाल का रिश्ता कूटनीतिक समझौतों और राजनीतिक समीकरणों से कहीं अधिक गहरा है। अयोध्या के राम और जनकपुर की सीता, काशी के विश्वनाथ और काठमांडू के पशुपतिनाथ, बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और भारत की बौद्ध विरासत दोनों देशों को ऐसी साझा सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हैं, जिसकी जड़ें सदियों पुरानी हैं। खुली सीमा, रोटी-बेटी के संबंध, गोरखा सैनिकों की साझा सैन्य परंपरा और परस्पर निर्भर अर्थव्यवस्थाएं इस आत्मीयता को निरंतर मजबूती देती रही हैं। दरअसल, ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 'बालेन' की 22 नवंबर से शुरू हुई ये दो दिवसीय भारत यात्रा राजकीय औपचारिकता से बहुत अधिक आगे की है, क्‍योंकि बदलते क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य में दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों को नई दिशा देने का यह एक सुखद अवसर है। युवा नेतृत्व और पड़ोसी प्रथम की कूटनीति नेपाल की राजनीति में बा...