Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: 26 सीट

सपा- कांग्रेस ने नई दिल्ली में 26 सीटों का प्रस्ताव रखा, दूसरी बैठक जारी

सपा- कांग्रेस ने नई दिल्ली में 26 सीटों का प्रस्ताव रखा, दूसरी बैठक जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरी दौर की बातचीत मंगलवार को भी जारी रही। करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में दोनों दलों ने सीट-दर-सीट चर्चा की लेकिन अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। सपा ने कांग्रेस को शुरुआती तौर पर 26 सीट का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस 100 से 140 सीटों के बीच चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बैठक के बाद बातचीत को सकारात्मक और सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों दल अगले दौर की बैठक की तारीख तय करेंगे। आराधना मिश्रा ने कहा कि आज गठबंधन के बीच सीट-दर-सीट सकारात्मक चर्चा हुई है। सभी सीटों पर एक-एक कर बातचीत की गई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का मत है कि सभी सीटों पर...