Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हृदय नारायण श्रीवास्तव

जिला जेल सूरजपुर में बंदियों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी

जिला जेल सूरजपुर में बंदियों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सूरजपुर जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने और उनके प्रश्नों के समाधान हेतु एक विधिक जागरूकता एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के साथ-साथ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय सूरजपुर के न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदय नारायण श्रीवास्तव, अन्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता और पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह पहल एंपावर्ड कमेटी के तहत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य निर्धन, दंडित और विचाराधीन बंदियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कानूनी मदद उपलब्ध कराना और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। निरीक्षण के दौरान जज आनंद प्रकाश वारियाल ने जेल के विभिन्न बैरकों का दौरा किया, बंदियों से उनके स्वास्थ्य, रहन‑सहन और कानूनी समस्याओं के बारे में सीधे जानकारी ...