इंडिया सिने हब से फिल्म शूटिंग की अनुमति लेना हुआ आसान, एक ही डिजिटल मंच पर मिलेंगी कई मंजूरियां
नई दिल्ली, 22 नवंबर (हिन्दुस्तान समाचार)। भारत में फिल्म निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडिया सिने हब (आईसीएच) के माध्यम से कई सरकारी विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब फिल्म निर्माताओं को एक ही डिजिटल पोर्टल पर आवेदन करके नगर निकायों, यातायात विभाग, भारतीय रेलवे और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहित विभिन्न एजेंसियों से शूटिंग की मंजूरी मिल सकेगी। इस मंच पर लगभग 32 सेवाएँ जोड़ी गई हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि गोवा में आयोजित 57वाँ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी) के दौरान रविवार को “फ़िल्मिंग मेड ईजी : इंडिया राइज़ ऐज़ ए ग्लोबल फ़िल्मिंग एंड प्रोडक्शन हब” विषयक परिचर्चा में यह घोषणा की गई। इस सत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव पृथुल कुमार, स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया की मुख्य...
