Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सौरभ सिंह

सोनभद्र में सौ करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क से एक अभियुक्त को गिरफ्तार

सोनभद्र में सौ करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क से एक अभियुक्त को गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना और स्वाट टीम ने विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खोलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग जाब फ्राड, निवेश फ्राड, गेमिंग निवेश फ्राड व ऑनलाइन शॉपिंग फ्राड के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करते हैं। जनपद में लगभग 37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन और पूरे देश में 100 करोड़ से अधिक की लेन‑देने का यह मामला है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 200 शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा विदेश में कंपनियाँ स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खोलवाकर उनका उपयोग साइबर ठगी की धनराशि के लेन‑देन में किया गया। अभियुक्त सौरभ सिंह...