Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सूर्या

फिल्म ‘सूर्या’ के ट्रेलर और फिल्म में डिस्क्लेमर, दिल्ली हाई कोर्ट में निर्माताओं ने दिया भरोसा

फिल्म ‘सूर्या’ के ट्रेलर और फिल्म में डिस्क्लेमर, दिल्ली हाई कोर्ट में निर्माताओं ने दिया भरोसा

कानून
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सनी देओल अभिनीत हिंदी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ को लेकर डॉक्टरों की आपत्तियों के बाद निर्माता ने ट्रेलर और फिल्म में डिस्क्लेमर शामिल करने का आश्वासन दिया है। निर्माताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय को भरोसा दिलाया कि डिस्क्लेमर में स्पष्ट रूप से कहा जाएगा कि यह फिल्म काल्पनिक रचना है और यह मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का रूपांतरण है। इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए न्यायमूर्ति अमित महाजन की बेंच ने 17 नवंबर को याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि इस मामले में अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. निशांत सोनी और अन्य डॉक्टरों की ओर से दायर याचिका में फिल्म के टीज़र और ट्रेलर पर आपत्ति जताई गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म में निजी एवं कॉरपोरेट अस्पतालों के डॉक्टरों को भ्रष्ट तरीके से दिखाया गया है, जिससे चिकित्सा पेशे की गलत छवि बन सकती ...