Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सूर्यकला

अमेठी में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

अमेठी में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

अपराध
अमेठी, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के कमरौली थाना के अंतर्गत सिंदुरवा रोड पर स्थित एक मकान में रविवार दोपहर एक प्रार्थना सभा चल रही थी। इस सभा को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने धर्मांतरण के आरोप लगाए और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और आगे की कार्यवाही के लिए जाँच जारी रखी। संगठनों के अनुसार, इस सभा का आयोजन सूर्यकला नाम की महिला के घर पर हुआ था, जहाँ 24 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों की उपस्थिति थी। उन्होंने कहा कि सभा के दौरान अन्य धर्म की प्रार्थनाएँ की जा रही थीं और यह आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बच्चों की कॉपियों में धार्मिक संदेश लिखे हुए मिलने की भी शिकायत की गई।...