Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सीजीएसटी

सीबीआईसी ने जल्द जारी करने का वादा किया, सीजीएसटी करदाताओं के लिए केंद्रीकृत आकलन मसौदा

सीबीआईसी ने जल्द जारी करने का वादा किया, सीजीएसटी करदाताओं के लिए केंद्रीकृत आकलन मसौदा

आर्थिक
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने घोषणा की है कि वह केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के तहत पंजीकृत 70 लाख करदाताओं के लिए केंद्रीकृत आकलन की मसौदा रूपरेखा जल्द जारी करेगा। यह प्रस्तावित व्यवस्था 1 अप्रैल, 2027 से लागू होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई रूपरेखा को अगले वित्त वर्ष में लागू करने की संभावना है, जो 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगा। सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने पीएचडीसीसीआई के एक कार्यक्रम में कहा, “हम (सीबीआईसी) सीजीएसटी करदाताओं के लिए बिना आमने-सामने संपर्क वाली (फेसलेस) और केंद्रीकृत प्रशासन व्यवस्था की दो अवधारणाओं पर विचार कर रहे हैं। हमने एक रूपरेखा तैयार की है। इसे बहुत जल्द आम लोगों और संबंधित पक्षों की राय के लिए जारी किया जाना चाहिए।...