Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज

इस सप्ताह 3 कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, 3 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी

इस सप्ताह 3 कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, 3 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी

आर्थिक
नई दिल्ली, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सोमवार 23 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में सामान्य हलचल रहने की संभावना है। इस सप्ताह केवल तीन कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होंगे, जिनमें दो मेेनबोर्ड सेगमेंट के हैं और एक एसएमई सेगमेंट का। इसके अतिरिक्त, 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो आईपीओ में भी इस सोमवार तक बोली लगाई जा सकती है—एक मेेनबोर्ड और एक एसएमई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन, 25 नवंबर को श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का ₹93.66 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 27 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। कीमत बैंड ₹130 से ₹142 प्रति शेयर निर्धारित है और लॉट साइज 1,000 शेयर है। क्लोजिंग के बाद, 2 दिसंबर को कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। अगले दिन, 26 नवंबर को फूडलिंक एफएंडबी होल्डिंग्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन खुल...