Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सांस्कृतिक मंत्रालय

विजय जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, शाहपुरा फड़ चित्रकला को नई पहचान

विजय जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, शाहपुरा फड़ चित्रकला को नई पहचान

लोक रुचि
भेलवाड़ा, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। फड़ चित्रकला के क्षेत्र में नवाचार के लिए जानकी देवी सोमानी चैरिटी ट्रस्ट पुरस्कार से सम्मानित हुए चित्रकार विजय जोशी को कोलकाता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। यह पुरस्कार मरुधारा के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें दिया गया, जिसमें राजस्थानी कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, फड़ चित्रकला में मौलिक प्रयोगों और नवाचारपूर्ण कला साधना के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। विजय जोशी ने परंपरागत 700‑वर्षीय शाहपुरा शैली की फड़ चित्रकला को समकालीन विषयों से जोड़ कर इसका दायरा विस्तृत किया है। उन्होंने इस परंपरा में 100 से अधिक नए विषयों पर चित्रों का सृजन किया है, जिनमें लोकदेवताओं और पौराणिक आख्यानों के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना, महान व्यक्तित्वों और सामाजिक सरोकारों का भी स्थान मिला है। फड़ चित्रकला के मुख्य विषय पाबूज...