Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सांदीपनि विद्यालय

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : शिवराज सिंह

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : शिवराज सिंह

राष्ट्रीय
सीहोर, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इस उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें लगातार सहयोग कर रही हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी में लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया गया। समारोह के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज इस विद्यालय का उद्घाटन करते हुए मन अत्यंत प्रसन्न है। मेरा लक्ष्य है कि ग्रामीण बच्चों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएँ सरकारी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएँ।” उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे “पूरी लगन और समर्पण से बच्चों का भविष्य संवारें, ताकि वे हर क...