Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सर्वम माया

अखिल सत्यन के ‘सर्वम माया’ में रोज़मर्रा के अनुभवों से उभरा हास्य, डर और भावनाओं का अनूठा संगम

अखिल सत्यन के ‘सर्वम माया’ में रोज़मर्रा के अनुभवों से उभरा हास्य, डर और भावनाओं का अनूठा संगम

राष्ट्रीय
गोवा, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मलयालम फिल्म निर्देशक अखिल सत्यन ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभव और व्यक्तिगत घटनाएं उनकी फिल्म निर्माण की प्रेरणा बनती हैं। उन्होंने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2026 के दौरान अपनी सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म ‘सर्वम माया’ को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्माण, कहानी और उससे जुड़े अनुभव साझा किए। वर्ष 2025 में बनी इस मलयालम फिल्म में निविन पॉली और रिया शिबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित किया जा रहा है। सत्यन ने बताया कि ‘सर्वम माया’ उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और स्थानीय परिवेश से जुड़ी फिल्म है। उन्होंने कहा कि वह और अभिनेता निविन पॉली दोनों ही हॉरर फिल्मों की शैली से डरते थे और शुरुआत में इस तरह की फिल्म बनाने को लेकर आशंकित थे। फिल्म का विचार उन्हें एक मंद...