
गोवा, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मलयालम फिल्म निर्देशक अखिल सत्यन ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभव और व्यक्तिगत घटनाएं उनकी फिल्म निर्माण की प्रेरणा बनती हैं। उन्होंने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2026 के दौरान अपनी सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म ‘सर्वम माया’ को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्माण, कहानी और उससे जुड़े अनुभव साझा किए। वर्ष 2025 में बनी इस मलयालम फिल्म में निविन पॉली और रिया शिबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित किया जा रहा है।
सत्यन ने बताया कि ‘सर्वम माया’ उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और स्थानीय परिवेश से जुड़ी फिल्म है। उन्होंने कहा कि वह और अभिनेता निविन पॉली दोनों ही हॉरर फिल्मों की शैली से डरते थे और शुरुआत में इस तरह की फिल्म बनाने को लेकर आशंकित थे। फिल्म का विचार उन्हें एक मंदिर में हुई मुलाकात से मिला, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे पुजारी से हुई जो पहले नास्तिक हुआ करते थे। इसी वास्तविक अनुभव ने उन्हें एक ऐसे नास्तिक पुजारी की कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया, जो भूत-प्रेत भगाने का काम करता है और एक युवा पीढ़ी की भूतनी के संपर्क में आता है। एक नास्तिक पुजारी और एक युवा आत्मा के बीच विकसित होने वाली अनोखी दोस्ती फिल्म की मुख्य कहानी है। इसके माध्यम से आस्था, प्रेम, नुकसान, आत्मखोज और मानवीय संबंधों की उपचारात्मक शक्ति जैसे विषयों को सामने लाया गया है।
अखिल सत्यन ने कहा कि दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर फिल्म में हिंसा, मारधाड़ या ऐसे एक्शन दृश्यों की जरूरत नहीं होती, जिनका कहानी से कोई संबंध न हो। उनके अनुसार हास्य भी किसी फिल्म को व्यावसायिक रूप से सफल बनाने में उतना ही प्रभावी हो सकता है, जितना ड्रामा या रोमांच। इसके साथ ही हास्य कहानी में खूबसूरती और भावनात्मक गहराई भी जोड़ता है।
उन्होंने अभिनेता निविन पॉली की स्वाभाविक हास्य क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद आनंददायक रहा।
फिल्म के चयन पर खुशी जताते हुए निर्देशक ने बताया कि शुरुआत में उन्हें संदेह था कि व्यावसायिक प्रदर्शन के बाद फिल्म को महोत्सव में भेजना उचित होगा या नहीं। हालांकि, उन्हें विश्वास था कि फिल्म की
