Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वार्ड-77

इंदौर में जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे रहवासी, बिलावली तालाब में नर्मदा का पानी भरने की मांग

इंदौर में जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे रहवासी, बिलावली तालाब में नर्मदा का पानी भरने की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में जल संकट के चलते रहवासियों का आक्रोश सड़क पर प्रकट हुआ। वार्ड‑77 के लिंबोदी क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में लोग रविवार को बिलावली तालाब पहुंचे। वहाँ उन्होंने तालाब को नर्मदा के पानी से भरने की मांग पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन व नगर निगम से जल्द स्थायी समाधान की अपील की। प्रदर्शन में बुजुर्गों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों तक ने भाग लिया। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लगभग 25 प्रतिशत बोरिंग सूख चुके हैं। नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और ज़रूरत के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में समय रहते पानी की स्थायी व्यवस्था न करने पर बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रहवासियों ने माँग ...