Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वाणिज्य मंत्रालय

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन मिशन के दिशा‑निर्देशों में प्रमुख संशोधन किए

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन मिशन के दिशा‑निर्देशों में प्रमुख संशोधन किए

आर्थिक
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। वाणिज्य मंत्रालय ने 25,060 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन के दिशा‑निर्देशों में व्यापक संशोधन किए हैं। इन बदलावों का मुख्य लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भारतीय निर्यातकों की भागीदारी को सुदृढ़ करना, नई बाजारों तक पहुँच को सरल बनाना और भौगोलिक बाधाओं का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि व्यापक भागीदारी और बेहतर समर्थन सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य विभाग ने निर्यात संवर्धन मिशन की ‘निर्यात दिशा’ उप‑योजना के तहत बाजार पहुंच सहायता, व्यापार नियमों, मान्यता एवं अनुपालन तथा माल ढुलाई एवं परिवहन संबंधी दिशा‑निर्देशों में संशोधन किया है। इन संशोधनों के तहत बाजार पहुंच सहायता में खरीदार‑विक्रेता मीटिंग, व्यापार मेले और व्यापार प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने ह...