Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वन हेल्थ

बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बचें: स्वास्थ्य सचिव

बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बचें: स्वास्थ्य सचिव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन में विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) जागरूकता सप्ताह 2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम का आरम्भ किया। 18 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे के प्रति जन-जन को जागरूक करना और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने वर्चुअल रूप में संबोधन करते हुए कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस आज सार्वजनिक स्वास्थ्य के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। दवाओं के गलत और ज़रूरत से अधिक इस्तेमाल से जीवन‑बचाने वाली दवाओं का असर धीरे‑धीरे घट रहा है, और यदि समय रहते इसका नियंत्रण नहीं किया गया तो सामान्य संक्रमणों का उपचार भी कठिन हो सकता है। सचिव ने इस वर्ष के कार्यक्रम की थ...