Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेना जमील

शब्दबीज कार्यक्रम की समीक्षा में कलेक्टर रेना जमील ने शिक्षकों की सराहना की, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

शब्दबीज कार्यक्रम की समीक्षा में कलेक्टर रेना जमील ने शिक्षकों की सराहना की, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सूरजपुर जिले में बच्चों की भाषा‑संबंधी बुनियादी दक्षताओं को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहे शब्दबीज कार्यक्रम की प्रगति की कलेक्टर रेना जमील ने बुधवार को समीक्षा की। जिला एवं विकासखंड नोडलों की बैठक में उन्होंने कम समय में हासिल किए गए परिणामों को सन्तोषजनक बताया और इस कार्य में सक्रिय भागीदारी करने वाले शिक्षकों व नोडलों के प्रयासों को सराहा। बैठक की शुरुआत जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू ने कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, अब तक की प्रगति और स्कूल‑स्तर पर चल रही गतिविधियों का विवरण देते हुए की। कलेक्टर ने कहा कि शब्दबीज केवल शब्द‑अभ्यास तक सीमित नहीं, इसका लक्ष्य बच्चों की शब्द‑संपदा के साथ‑साथ सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की क्षमताओं का सर्वांगीण विकास है। इसके लिये प्रत्येक विद्यालय में कार्यक्रम का निरन्तर व प्रभावी संचालन अनिवार्य है। क...