Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रूसी फिल्मकार

जेल से रिहा होने वाले लोगों को नया जीवन शुरू करने का मौका मिलना चाहिए: रूसी फिल्मकार निकिता ग्रुशिन

जेल से रिहा होने वाले लोगों को नया जीवन शुरू करने का मौका मिलना चाहिए: रूसी फिल्मकार निकिता ग्रुशिन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रूसी फिल्मकार और निर्देशक निकिता ग्रुशिन ने रविवार को 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में अपनी फिल्म 'न्यू होम' के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जेल में लंबे समय बिताने के बाद समाज में लौटने वाले लोगों को अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सजा पूरी होने के बाद भी वे अपराधबोध और अतीत के बोझ से मुक्त नहीं हो पाते। ऐसे लोगों को जिंदगी में दूसरा मौका मिलना चाहिए। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, रूस को इस वर्ष फिल्म महोत्सव में साझेदार देश के रूप में शामिल किया गया है। इसके तहत रूसी भाषा की 101 मिनट की फीचर फिल्म 'न्यू होम' का विश्व प्रीमियर आईएफएफआई में किया जा रहा है। ग्रुशिन ने बताया कि लंबे समय तक जेल में रहने के बाद पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें...