Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रूसी जहाज

लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह में रूसी जहाज पर विस्फोट, ड्रोन हमला संभव

लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह में रूसी जहाज पर विस्फोट, ड्रोन हमला संभव

अंतरराष्ट्रीय
बेनगाजी, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पूर्वी लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह में खड़े एक रूसी जहाज में विस्फोट हुआ, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। पूर्वी लीबिया की सरकार ने रविवार को बताया कि शुरुआती जांच में इस विस्फोट के पीछे ड्रोन हमले की संभावना देखी जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। सरकार के बयान के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब वह जहाज दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग समझौतों के तहत रूस लौटते समय ईंधन और अन्य आवश्यक सामान लेने के लिये बंदरगाह पर रुक गया था। नौसैनिक अड्डे पर मौजूद अन्य सुविधाएँ, जिसमें गोदाम भी शामिल हैं, सुरक्षित पाई गईं और अग्निशामकों ने आग पर काबू पाकर क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया। विस्फोट के बाद, सरकार ने इस संभावित हमले की निंदा की और कहा कि यह लीबिया की संप्रभुता का उल्लंघन तथा समुद्री सुरक्षा के लिये खतरा है। उन्होंने यह भी कह...