Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मोहम्मद यादव

मोहम्मद यादव ने एशिया की सबसे बड़ी पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ किया

मोहम्मद यादव ने एशिया की सबसे बड़ी पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर में आयोजित कैबिनेट बैठक के पश्चात ग्रीनको पावर प्लांट, रामपुर जिला के नीमच का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई के लिए बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस परियोजना की कुल लागत 11 हजार 474 करोड़ रुपये है। इसके चालू होने के बाद प्रदेश में बिजली की मांग के पीक ऑवर्स में 2 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा, जिससे चौबीसों घंटे बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। नीमच जिले में स्थित ग्रीनको समूह की 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ‘गांधीसागर’ पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर 11 हजार 500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। पूर्ण होने पर इसमें 1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। परियोजना 414 हेक्टेयर भूमि पर फैली हुई है और य...