Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मेक इन इण्डिया

डिग्री अवसर देगी, पहचान स्किल से होगी: राजनाथ सिंह का संदेश

डिग्री अवसर देगी, पहचान स्किल से होगी: राजनाथ सिंह का संदेश

राष्ट्रीय
लखनऊ, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए छात्रों को स्पष्ट शब्दों में सलाह दी। उन्होंने कहा, “जब आप नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे तो आपकी डिग्री आपको पहला अवसर दिलाएगी, लेकिन उसकी बाद में आपकी पहचान आपके स्किल से होगी, आपकी सीखने की क्षमता से बनेगी।” इस कारण उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नए रास्ते बनाने में हिचकिचाएँ नहीं और “उन रास्तों पर अकेले चलने से भी घबराएँ नहीं”। उन्होंने यह भी दोहराते हुए कहा कि डिग्री स्वयं पहचान नहीं बनाती; “अपनी रुचि और अपनी क्षमता को पहचानिए और उसी के अनुसार अपनी पहचान बनाइए”। वर्तमान समय में छात्रों के हाथों में डिग्री है और उनके सामने “संभावनाओं से भरा एक नया संसार” है, जहाँ मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रक्षामंत्री ने यह भी उजागर किया कि ...