भारत ने नेपाल को उत्तराखंड का नया एयर‑रूट देने को जताया तत्परता, बालेन्द्र शाह के भारत दौरे में समझौता हो सकता है
काठमांडू, 18 नवंबर (हि.स.)—नेपाल को 12 साल से अधिक समय से प्रतीक्षित अतिरिक्त हवाई प्रवेश मार्ग (एयर‑रूट) उपलब्ध कराने के लिये भारत सकारात्मक संकेत दे रहा है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान इस विषय को शामिल करने वाला प्रमुख समझौता लगभग तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री शाह 22 नवंबर को भारत यात्रा के लिये तैयार हो रहे हैं।
एयर‑रूट के मुद्दे पर चर्चा करने हेतु संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहसचिव एवं प्रशासन तथा योजना महाशाखा प्रमुख जयनारायण आचार्य, विदेश मंत्रालय के सहसचिव एवं दक्षिण एशिया महाशाखा प्रमुख गेहेन्द्र राजभण्डारी और नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक मुकेश डंगोल नई दिल्ली पहुंचे थे। नेपाल विशेष रूप से भैरहवा, नेपालगंज, महेन्द्रनगर और जनकपुर के लिये अतिरिक्त हवाई प्रवेश मार्ग की माँग कर रहा है।
नई दिल्ली में हुई बातचीत के बाद...
