Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मनीष राठौर

संघ के संरक्षकों ने पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता से बचाने के लिये चुनाव की घोषणा की

संघ के संरक्षकों ने पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता से बचाने के लिये चुनाव की घोषणा की

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नारायणपुर मालक परिवहन संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष राठौर ने संरक्षकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने हेतु अनियमित रूप से चुनाव की अधिसूचना जारी कर रहे हैं। इस कदम से पूर्व पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्ति के फैसले पर अनुमोदन रोकना संभव हो सकेगा। 04 नवंबर को ही संरक्षकों ने यूनियन का कार्यभार अपने हाथों में ले लिया था, जबकि पंजीकृत फर्म एवं संस्थाओं में संरक्षकों को ऐसी शक्ति प्राप्त नहीं है। वर्तमान में पूर्व अध्यक्ष किशोर आर्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया को अवैध बताते हुए, नये पदाधिकारियों और सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाओं बस्तर संभाग के विरुद्ध रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ में अपील दायर की है; अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित है। 24 अक्टू...