Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भोलाप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं गैलरी का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं गैलरी का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोलाप, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोलाप स्थित मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की प्रथम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे। उसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव “महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम” विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर “प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। जनसंपर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला प्रदेश में पुरातात्विक सामग्रियों की वैज्ञानिक रूप से आयु निर्धारण और पुरा-जलवायु अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस तकनीक के...