इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव
नई दिल्ली, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर को एक विशेष स्थान प्राप्त है। यही वह दिन है जब देश ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान को परिभाषित करने वाले भारतीय संविधान को अपनाया। 1949 में संविधान सभा ने इस दस्तावेज़ को औपचारिक रूप से स्वीकार किया और हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में इसका उत्सव मनाया जाता है।
यह संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है और विविधताओं से भरे भारत को एक संगठित गणराज्य बनाने का ठोस आधार प्रदान करता है। संविधान निर्माण प्रक्रिया में डॉ भीमराव आंबेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र:
1859 – चार्ल्स डिकन्स की “ए टेल ऑफ टू सिटीज” का अंतिम साप्ताहिक अंक प्रकाशित हुआ।
1865 – लुइस कैरोल की “एलिस इन वंडरलैंड” अमेरिका में आयी।
1885 – पहली...
